SANATANI
Traditional · Stotra · 4 verses
(1) सौराष्ट्रप्रदेश (काठियावाड़) में श्रीसोमनाथ, (2) श्रीशैल पर श्रीमल्लिकार्जुन, (3) उज्जयिनी (उज्जैन) में श्रीमहाकाल, (4) ॐकारेश्वर अथवा अमलेश्वर।
(5) परलीमें वैद्यनाथ, (6) डाकिनी नामक स्थानमें श्रीभीमशंकर, (7) सेतुबन्धपर श्रीरामेश्वर, (8) दारुकावनमें श्रीनागेश्वर।
(9) वाराणसी (काशी) में श्रीविश्वनाथ, (10) गौतमी (गोदावरी) के तटपर श्रीत्र्यम्बकेश्वर, (11) हिमालयपर केदारखण्डमें श्रीकेदारनाथ और (12) शिवालयमें श्रीघुश्मेश्वरको स्मरण करे।
जो मनुष्य प्रतिदिन प्रातःकाल और सन्ध्याके समय इन बारह ज्योतिर्लिंगोंका नाम लेता है, उसके सात जन्मोंका किया हुआ पाप इन लिंगोंके स्मरणमात्रसे मिट जाता है।
More scriptures